Posts

ई 0 रविंद्र कुमार मेमोरियल ट्रस्ट एवम ग्रामीण शिक्षा एवम लोक कला मंच ट्रस्ट पूर्णिया का एक दिवसीय निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप।

Image
ई 0 रविंद्र कुमार मेमोरियल ट्रस्ट एवम ग्रामीण शिक्षा एवम लोक कलामंच ट्रस्ट पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क डेंटल चेकअप का आयोजन के नगर प्रखंड के गंगेली पंचायत के काली स्थान मंदिर के परिसर में किया गया, जिसमे अत्याधुनिक मशीन से मुफ्त में डेंटल चेक अप और x ray किया गया, साथ ही कैंप में आए लोगो का मुफ्त ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का जांच किया गया। डेंटिस्ट डॉ अंशु निश्छल ने कहा की कैंप में आए अधिकांस लोगो को पायरिया, दुर्गंध और मसूरो से खून आने की शिकायत है, सबों का डेंटल चेक अप और x ray किया गया, और जरूरी जानकारी दी गई। * सलाह  1) पान गुटखा तंबाकू से परहेज,2)दिन में 2 बार ब्रश जरूर करें,3) हर 3 महीने में डेंटल चेकअप जरूर करवाएं, 4) आपका मुख आपके शारीरिक स्वास्थ्य का दर्पण है 5) दात दर्द को हल्के में नहीं लें डेंटिस्ट से जरूर मिले 6) जीभ को जरूर साफ करें , 7) छोटे बच्चो को मां कुलवा करवा के सोने दें।, सिविल कोर्ट पूर्णिया से रिटायर विक्रम मेहता जी ने कहा की कैंप में 70 से अधिक मरीजों का मुफ्त डेंटल चेकअप तथा डिजिटल x ray करवाया गया ...

दो दिवसीय एकल नाट्य महोत्सव पूर्णिया का आगाज, चर्चा नाटकों का।

Image
पूर्णिया में इन दिनों नाटकों का दौर चल रहा है, पूर्णिया शुरू से ही नाट्य कला के क्षेत्र में अपना एक अहम योगदान देता आया है।पूर्णिया में 3 रंगकर्मियों को भिखारी ठाकुर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। साथ ही एक वरिष्ठ रंगकर्मी को राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। अभी कला भवन नाट्य विभाग तथा रेणु रंगमंच संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एकल नाट्य महोत्सव 2024 का आयोजन कला भवन पूर्णिया में किया जा रहा है, जिसमे दर्शक कला प्रेमी ने नाटकों का भरपूर लुप्त उठाया, आपकी सरिता से शुरू हुई नाटक ने तो शुरुआत में ही दर्शकों का मन लाडली बेटियां पर जाने को विवश कर दी , पढ़ाई के प्रति जुनून देखने से बनता था, कभी हार कर फांसी के फंदे से लटकने का विचार करती ,फिर हिमत न हार कर ये विचार को त्याग दी, परिवार भी रू की तंगी से पढ़ा नही पा रहा था , गिरते परते अपने से स्कूल की टीचर बनी और 2500 मासिक  रू कमाते इंटर तक पढ़ाई की , फिर समाज की नोक झोंक ताने बाने ने उसे और मजबूत बना दिया और उसकी मेहनत लगन ने परिवार का साथ भी मिला और वो मेहनत कर BA की परीक्षा भी पास कर गई 2ND डिविज...

बाल सुधार गृह पूर्णिया में ग्रामीण शिक्षा एवम लोक कलामंच ट्रस्ट पूर्णिया का सुधारवादी कार्यक्रम की पुनः शुरुआत।

Image
बाल सुधार गृह सह पर्यवेक्षण गृह पूर्णिया में पिछले कई दिनों से योग प्रशिक्षण शिविर एवम अन्य  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।   बाल सुधार गृह के अधीक्षक श्री नीलमणि ने बताया कि बाल सुधार गृह सह पर्यवेक्षण गृह समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित होता है,  किशोर न्यायालय द्वारा जिन भी बच्चो और किशोरो को बाल सुधार गृह सह पर्यवेक्षण गृह में भेजा जाता है, उन सभी बच्चो एवम किशोरो  के बीच  सुधारवादी कार्यक्रम के तहत कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना होता है।  ईo अधिवक्ता शशि रंजन कुमार के संस्थान ग्रामीण शिक्षा एवम लोक कलामंच पूर्णिया द्वारा पिछले कई सालों से  नि:शुल्क नाट्य संगीत कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा चुका है।  जिसकी तारीफ यूनिसेफ से आए टीम ने भी की है, इस साल भी शशि रंजन कुमार के संस्था को सुधारवादी कार्यक्रम चलाने की जिमेदारी दी गई है। उनके द्वारा प्रथम चरण में बच्चो और किशोरो के बीच योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो की किशोर न्याय परिषद के दंडाधिकारी श्री सरोज कुमार      ...

स्वयं विधिक मंडल पूर्णिया एवम शाम की पाठशाला ने चलाया एक दिवशीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

Image
स्वयं विधिक मंडल पूर्णिया और शाम की पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विधि जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम कस्बा थाना अंतर्गत मोहनी पंचायत के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति टोला में किया गया।  जिसका विधिवत उद्घाटन अधिवक्ता शशि रंजन कुमार, आस्था ,मेघा , ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक राहुल बोसाक, गोल्डमेडलिस्ट डॉक्टर ब्यूटी रूबी ,आवास सहायक अजय एवम वार्ड सदस्य मनोज यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम दो सत्र में चलाया गया,  प्रथम सत्र में डॉ ब्यूटी रूबी के द्वारा टोले के 50 असहाय महिलाएं और पुरुषों को कंबल वितरण किया गया, कंबल वितरण उपरांत महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य से संबंधित बातो की जानकारी देते हुए कही की ठंड के समय सभी लोगो को अपने बुजुर्गो और बच्चो को अच्छे से देख भाल करने की बात कहते हुए कई एक्यूप्रेशर चिकित्सा के प्वाइंट को बताते हुए इलाज करने की जानकारी दी जिससे की लोग घर में ही अपना इलाज कर सके।   दूसरे सत्र में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर की शुरुआत स्वयं विधिक मंडल के सदस्य...

निरक्षरता का कलंक जेल तक

Image
वकालत में आने से पहले कई स्तर पर शाम की पाठशाला के माध्यम से प्रौढ़ शिक्षा पर काम कर चुका था, मैं,  गांव गांव जब शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम चला रहा था, जिसमे जमुई,मोतिहारी,सीतामढ़ी ,मुजफ्फरपुर,पूर्णिया,कटिहार,किशनगंज,अररिया, भागलपुर एवम अन्य कई जिलों में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम शाम की पाठशाला माध्यम से कर चुका था मैं। फोटो - आदिवासी इलाके में शिक्षा जागरूकता  पूर्णिया  पूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान शास्त्री जी के परिजनों के बीच शाम की पाठशाला। फोटो सीतामढ़ी आदरणीय ऋतु जायसवाल जी उद्घाटन करती हुई। तभी अनपढ़ होना गांव वाले अभिश्राप मानते थे, और मारपीट और अन्य कारण शिक्षा का अभाव मानते,  फिर जब जेल /सुधारगृह में पहली बार जेल सुधार अभियान कार्यक्रम चलाया ,जिसमे राष्ट्रपति पुरस्कृत श्री मिथिलेश राय जी का, अक्षय शर्मा जी का जेल अधीक्षक ई जितेंद्र सर का  भरपूर सहयोग मिला,  उस समय में भी देखा जो जेल के अंदर बंद है उसमे से आधे से ज्यादा ग्रामीण परिवेश से थे और सीधे तौर पर उन्हे अनपढ़ कहा जा...

कचहरी कोर्ट में अनपढ़ का कलंक

Image
एक दिन एडीजे पंचम महोदय के कोर्ट रूम से बाहर निकल रहा था, तभी एक बुजुर्ग उम्र करीब 55 या 60 का होगा, बारिश के कारण बदन पर प्लास्टिक लपेटे हाथो में कागज लिए , पुलिस वालो से कुछ लिखने का फरियाद कर रहे थे, पुलिस अपनी ड्यूटी के कारण समय नहीं दें पा रहे थे, उसी समय एक सीनियर के अधिवक्ता को देख  पुलिस वालो ने झटपट  सीनियर के पास कागज बढ़ा दिए लिखने को ,लेकिन सीनियर अधिवक्ता केस के सिलसिले में काफी व्यस्त होने के कारण, वहां से चल दिए, फिर वो पुलिस वाला बुजुर्ग व्यक्ति को कागज दें दिए, मैं ये सब देख ही रहा था, तभी उस बुजुर्ग ने मेरे तरफ देखा, मैने उन्हे एक शांत जगह ले गया,और समस्या पूछा उसने कहा साहब "हम अनपढ़ है, मेरा केस न O साहब ने लिख कर दिया है", आप उसे मेरे इस कागज पर लिख दें, मेरे वकील साहब बारिश के कारण अभी नहीं आ पाए है, हम पढ़े लिखे रहते तो अपने से लिख लेते, कोई हम सबों को पढ़ाया ही नहीं। मैंने भी मुस्कुराते हुए उनका काम कर दिया,  और सोचने लगा।  मैं जो शाम की पाठशाला के माध्यम से प्रौढ़ शिक्षा ग्रामीणों के लिए चला रहा हूं, सही मायने में जरूरी है, कई लोगो को अक्षर ...

श्रीमती आशा देवी गांव की रात्रि पाठशाला की प्रथम शिक्षिका ने प्रशांत किशोर जी का तिलक लगा कर स्वागत किया।

Image
मेरी माताजी श्रीमती आशा देवी  (गांव की रात्रि पाठशाला की पहली शिक्षिका )  प्रशांत किशोर जी के पदयात्रा कार्यक्रम का पदयात्रा  प्रथम बार अपने गांव में आने पर सम्मान और आशीर्वाद स्वरूप शॉल और तिलक लगा कर की, माता जी के साथ ही साथ गांव के समस्त लोग फूल माला से स्वागत किए, वैशाली लोकसभा और पारू विधान सभा में  आदरणीय प्रशांत किशोर जी को लोगो का जिस कदर प्यार मील रहा है , वो अपने आप में चकित करने वाला है, ग्रामीणों का इतना हुजूम और इनकी टीम काफी मेहनत कर रही है। साथ में बड़ा सा चूकिया लेकर चल रहे है, बस उसमे सुझाव पत्र ही आप डाल सकते है।