ई 0 रविंद्र कुमार मेमोरियल ट्रस्ट एवम ग्रामीण शिक्षा एवम लोक कला मंच ट्रस्ट पूर्णिया का एक दिवसीय निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप।
ई 0 रविंद्र कुमार मेमोरियल ट्रस्ट एवम ग्रामीण शिक्षा एवम लोक कलामंच ट्रस्ट पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क डेंटल चेकअप का आयोजन के नगर प्रखंड के गंगेली पंचायत के काली स्थान मंदिर के परिसर में किया गया, जिसमे अत्याधुनिक मशीन से मुफ्त में डेंटल चेक अप और x ray किया गया, साथ ही कैंप में आए लोगो का मुफ्त ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का जांच किया गया। डेंटिस्ट डॉ अंशु निश्छल ने कहा की कैंप में आए अधिकांस लोगो को पायरिया, दुर्गंध और मसूरो से खून आने की शिकायत है, सबों का डेंटल चेक अप और x ray किया गया, और जरूरी जानकारी दी गई। * सलाह 1) पान गुटखा तंबाकू से परहेज,2)दिन में 2 बार ब्रश जरूर करें,3) हर 3 महीने में डेंटल चेकअप जरूर करवाएं, 4) आपका मुख आपके शारीरिक स्वास्थ्य का दर्पण है 5) दात दर्द को हल्के में नहीं लें डेंटिस्ट से जरूर मिले 6) जीभ को जरूर साफ करें , 7) छोटे बच्चो को मां कुलवा करवा के सोने दें।, सिविल कोर्ट पूर्णिया से रिटायर विक्रम मेहता जी ने कहा की कैंप में 70 से अधिक मरीजों का मुफ्त डेंटल चेकअप तथा डिजिटल x ray करवाया गया ...