लॉ स्टूडेंट्स का बिहार बार काउंसिल में पंजीकरण

कई लॉ स्टूडेंट्स को बार काउंसिल में अपना पंजीकरण के आवेदन के लिए जिज्ञासा बना रहता है,आपको बता दें, पटना पहुंचे ही इनकॉमटेक्स गोलंबर के पास उतर कर पटना हाई कोर्ट गेट 5 पर चले जाए,किसी से पूछेंगे बता देगा।
Fee
बार काउंसिल उम्र और जातिगत आरक्षण अनुरूप फ्री लेती है।
अगर आप 35 साल के आस पास है, जेनरल और पिछड़ा वर्ग2 में आते है तो आपको सभी चालान एक साथ 24700 लगेंगे, इसी तरह अन्य वर्गो को चालान में छूट दी गई है।
कार्यालय के काउंटर में जा कर बताने पर उसी अनुरूप आपको चालान रशिद दिया जाएगा, 
चालान रशिद को भवन के ही नीचे पंजाब नेशनल बैंक में जमा कर दें, 
प्राप्त रशिद को पुनः काउंटर पर उन्ही मैडम को दें जिन्होंने आपको चालान रशिद दी थी,
रशिद एक एक प्रति आपको देते हुए आपको आवेदन फॉर्म सीडी सहित 2 रशिद काट कर देगी, 
किसी एक वकील के माध्यम से फॉर्म भर लीजिए, 
खर्च वकील के उपर है वो आपसे कितना लेंगे।
आवेदन फॉर्म के साथ 
1- मैट्रिक का मार्कशीट + मूल प्रमाण पत्र।
2- ग्रेजुएशन का मार्कशीट + प्रोविजनल सर्टिफिकेट या मूल प्रमाण पत्र ।
3- लॉ का अंतिम साल का मार्कशीट +प्रोविजनल+ कॉलेज का क्रैक्टर सर्टिफिकेट।
4जाति प्रमाण पत्र जिनका हो।
5 एक बड़ा और एक छोटा लिफाफा ,बगल के दुकान में मील जायेगा।
साथ ही सबों का 2 सेट फोटो कॉपी
6वकील ड्रेस में पासपोर्ट साइज 8 फोटो ले लीजिएगा।
सबों को एक साथ अच्छे से टैग कर देंगे।
जमा करने के बाद रीसिविंग पत्र देगा, 
साथ ही आवेदन लेते वक्त 2रशिद दिया गया था, 
एक रशिद 8100 का होगा उसको नीचे आकर लाइब्रेरी में देकर 3 सेट पुस्तक देगा, उसके लिए बोरा या झोला ले लीजिएगा काफी भारी वजन हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

गांव में बैडमिंटन और ओलंपिक का सपना

श्रीमती आशा देवी गांव की रात्रि पाठशाला की प्रथम शिक्षिका ने प्रशांत किशोर जी का तिलक लगा कर स्वागत किया।