शाम की पाठशाला का जेल सुधार अभियान कार्यक्रम
केंद्रीय कारा पूर्णिया में शाम की पाठशाला के माध्यम से चल रही प्रस्तुति परक नाट्य संगीत कार्यशाला में दिनांक 07/01/2020 को प्रथम सत्र में लिम्का बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले पूर्णिया के प्रशिद्ध चित्रकार श्री राजीव राज बंदी रंगप्रशिक्षुकों को रंग और प्रकाश की जानकारी दिये, राजीव राज ने कहा कि रंग और प्रकाश मानवजीवन में काफी महत्वपूर्ण हैं,रंग के बिना ये जीवन रंगहीन और निरश होता हैं, रंगों के माध्यम से जीवन को उत्साहवर्धन बनाया जा सकता हैं,रंगों के माध्यम से बहुत सारे रोगों को दूर किये जा सकते हैं, कलर थैरेपी एक ऐसी विधा हैं,जिसमे किसी भी तरह के बीमारियों को रंग के माध्यम से दूर किया जा सकता हैं,रंग से ही हमे नये और पुराने चीज का बोध होता हैं, जैसे कपडे पुराने नही होते रंग पुराना हो जाता हैं, साथ ही रंगमंच में कई रंगों में कई रंगों के विशेष महत्व होता हैं,इसके साथ ही प्रकाश के माध्यम से भी समय का बदलाव एवं इफेक्ट को रंग एवं प्रकाश से मंच पर दिखाया जाता हैं, मुख्य रूप से तीन रंग होत...