स्वयं विधिक मंडल पूर्णिया एवम शाम की पाठशाला ने चलाया एक दिवशीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
स्वयं विधिक मंडल पूर्णिया और शाम की पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विधि जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम कस्बा थाना अंतर्गत मोहनी पंचायत के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति टोला में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन अधिवक्ता शशि रंजन कुमार, आस्था ,मेघा , ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक राहुल बोसाक, गोल्डमेडलिस्ट डॉक्टर ब्यूटी रूबी ,आवास सहायक अजय एवम वार्ड सदस्य मनोज यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम दो सत्र में चलाया गया, प्रथम सत्र में डॉ ब्यूटी रूबी के द्वारा टोले के 50 असहाय महिलाएं और पुरुषों को कंबल वितरण किया गया, कंबल वितरण उपरांत महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य से संबंधित बातो की जानकारी देते हुए कही की ठंड के समय सभी लोगो को अपने बुजुर्गो और बच्चो को अच्छे से देख भाल करने की बात कहते हुए कई एक्यूप्रेशर चिकित्सा के प्वाइंट को बताते हुए इलाज करने की जानकारी दी जिससे की लोग घर में ही अपना इलाज कर सके। दूसरे सत्र में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर की शुरुआत स्वयं विधिक मंडल के सदस्य...